शीशे से बनी एक लड़की..

पत्थर के नगर में आई..
वो ढूँढ रही थी मोती..
और पत्थर से टकराई..
शीशे से बनी एक लड़की..........
शीशे से बनी यह लड़की..
इस बात से है अनजानी..
जब रेत चमकती है तो..
लगती है दूर से पानी..
यह फूल हैं सब कागज़ के...
लेकिन वो समझ ना पायी...
शीशे से बनी एक लड़की..........
शीशे से बनी इस लड़की से...
कह दो की बाद में ना रोना...
कुछ लोग हैं अन्दर से पीतल के...
पर कहते हैं ख़ुद को सोना...
यह भ्रम उसका एक दिन टूटेगा...
और गहरी है ग़म की खाई...
शीशे से बनी एक लड़की
पत्थर के नगर में आई,
वो ढूँढ रही थी मोती,
और पत्थर से टकराई..!!
P.S. : Please Comment!
accha hai, simple language and a simple idea but its not that simple to attain this simpllicity. it was rightly said in a movie "Being simple can be sometimes so complicated"
ReplyDeleteA single line will do...
ReplyDeleteyour BEST SO FAR !!
a very touching and kitschy poem.
ReplyDeletevery well written n true in every aspect esp wen u cm across corporate life... !!!!!!!
ReplyDelete